Skip to content

Sarkariexam4u.COM Sarkari exam

SarkariExam , Rojgar Result , Sarkari Naukri, sarkariexam4u

  • Home
  • SarkariExam
  • Latest Update
  • Result
  • हिंदी में अपडेट
  • Contact Us
  • More
  • Toggle search form
  • UP Scholarship 2022 : अब छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति देखें फार्म स्टेटस Uncategorized
  • E Shram Portal Online Registration Form 2022: इ -श्रम कार्ड बनाना सीखे 2 मिनट में जल्द देखे Uncategorized
  • Join Indian Navy Tradesman 01/2022 >>10वी पास ऑनलाइन फॉर्म फीस फ्री 2022 Uncategorized
  • UP BOARD RESULT All Board Result
  • Delhi Police Exam Date>>दिल्ली पुलिस भर्ती  को मत छोड़ना यहीं से आने हैं सवाल! हिंदी में अपडेट
  • UP FREE TABLET SMART PHONE YOJANA फ्री टेबलेट वितरण पर महा फेसला जल्द देखे FREE TABLET YOJANA
  • CCSU EXAMINATION FORM 2022 : इस दिन से भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा के फार्म Uncategorized
  • BSF Constable Tradesman Recruitment 2022 : Apply 2788 Post Uncategorized

UP Election News : मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने साइकिल छोड़ थामा कमल

Posted on January 20, 2022 By sarkariexam No Comments on UP Election News : मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने साइकिल छोड़ थामा कमल

UP Election News : मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने साइकिल छोड़ थामा कमल ,

आप स्टूडेंट्स है ज्वाइन करे

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में समाजवादी पार्टी को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में सेंधमारी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भी भाजपाई हो गए। उन्होंने गुरुवार को साइकिल की सवारी छोड़कर कमल थाम लिया। यूपी के चुनावी मैदान में पहली लड़ाई में भाजपा सरकार के मंत्री-विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बढ़त बनाते दिखे। ताबड़तोड़ इस्तीफों से भाजपा भी हिल गई, लेकिन पार्टी ने संभलकर जोरदार पलटवार किया है। पहले अपर्णा यादव और फिर प्रमोद गुप्ता के रूप में मुलायम परिवार के दो सदस्यों को पार्टी में लेकर समाजवादी पार्टी की मनोवैज्ञानिक बढ़त को काफी हद तक पाट दिया है। प्रमोद गुप्ता के अलावा कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। वे कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल रही हैं।

प्रमोद गुप्ता ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार की जमकर तारीफ की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में औरैया के बिधुना विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिधुना के भाजपा विधायक विनय शाक्य को पार्टी में शामिल कराया था। इसके बाद प्रमोद गुप्ता को इशारा मिल चुका था कि इस बार पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। वे भाजपा के संपर्क में आए। पिछले दिनों उन्होंने बुधवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी, लेकिन इस दिन अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर यह मिलन समारोह एक दिन के लिए टल गया।

चुनावी मैदान में चर्चाओं का अलग महत्व
चुनावी मैदान में चर्चाओं का अलग महत्व होता है। पहली लड़ाई में जब अखिलेश यादव ने भाजपा में सेंधमारी की तो उनकी बढ़त काफी दिखने लगी थी। लगातार इस्तीफों से पार्टी परेशान भी थी और चुनावी मैदान में भी अखिलेश यादव चर्चाओं में बाजी मारते दिख रहे थे। लेकिन, जब मुलायम परिवार में ही टूट होने लगी तो मोमेंटम शिफ्ट हो गया है। अब चर्चाओं में परिवार को संभाल पाने में अखिलेश के कामयाब नहीं होने की बात है। स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी टीम के सपा में शामिल होने के बदली राजनीतिक तस्वीर धूमिल होने लगी है।
अपर्णा को शामिल कराने के बाद हमलावर भाजपा

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने के बाद से भाजपा हमलावर है। भले ही अपर्णा यादव राजनीतिक मैदान में कच्ची खिलाड़ी हों। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव भाजपा की सीनियर नेता रीता बहुगुणा जोशी के सामने गंवाया हो, लेकिन भाजपा के लिए वह प्रतीक हैं। यूपी की राजनीति में नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव की बड़ी साख है। उनके परिवार के किसी भी सदस्य के भाजपा में जाने से भाजपा उसे अपने तरीके से भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। इसीलिए, पार्टी ने इस सफलता के बाद सीधे सपा अध्यक्ष पर हमला बोल दिया है।

बिधुना से बनाए जा सकते हैं उम्मीदवार
प्रमोद गुप्ता को बिधुना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। विनय शाक्य के पार्टी छोड़ने के बाद उनकी बेटी रिया शाक्य ने भाजपा में रहने की बात कही थी। लेकिन, भाजपा ने प्रमोद गुप्ता को पार्टी में शामिल कराकर एक बड़ा संकेत दे दिया है। प्रमोद गुप्ता के पार्टी का उम्मीदवार बनने की स्थिति में इस सीट पर विनय शाक्य या उनके भाई को कड़ी टक्कर मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस संबंध में विधिवत घोषणा होनी बाकी है
Join FREE Job Alert Group
For Telegram  Hindi , English
 FaceBoo k
Notifaction 
Uncategorized Tags:UP Election: मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता अखिलेश का साथ छोड़, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में समाजवादी पार्टी को लगातार दूसरे दिन, सपा को बड़ा झटका! मुलायम सिंह की छोटी बहू बीजेपी में हो सकती हैं

Post navigation

Previous Post: विधायक जी…इस बार MLA बनकर दिखा दो’, मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों
Next Post: Up चुनाव न्यूज़ लाइव सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं देखे जल्द

Related Posts

  • SSC GD RESULT एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा रिजल्ट Uncategorized
  • up free tablet yojana 2022 : इन छात्रों को अब टेबलेट नहीं मिलेगा , हुआ बड़ा हंगामा जल्द देखे आज की न्यूज़ Uncategorized
  • UPTET Answer Key 2022 pdf : 23 जनवरी यूपीटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें Uncategorized
  • CCS University DateSheet Ug& PG यूनिवर्सिटी एग्जाम इस दिन से हो सकते है Uncategorized
  • UP Board Exam 2022>>यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए Uncategorized
  • UP Free Laptop 1st List 2021 Pdf>> यूपी फ्री लैपटॉप प्रथम सूची … Uncategorized

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Categories

  • 10th
  • 12th Result 2022.
  • 12th Topper List 2022 Download
  • 53000+ ICDS UP Anganwadi Bharti 2022 Worker, Helper 
  • All Board Result
  • BA, Bsc ,BCOM & UG ,PG Time Table Download University Exams
  • Bihar University | Muzaffarpur
  • CCS University
  • CcsuStudy
  • CSJMU Kanpur
  • FREE TABLET YOJANA
  • HARAYANA BOARD YOJANA 2022
  • hindijobnews
  • Home | Staff Selection Commission
  • Indian Air Force Jobs
  • Latest Update
  • Lavrov says Russia is ready to discuss prisoner swap with US after Griner conviction .
  • Police Jobs
  • rajresults.nic.in
  • REET 2022
  • Result
  • Results
  • RRB NTPC
  • School Holiday in April 2022
  • Shilpi Raj MMS Video
  • Shilpi Raj Viral MMS >>शिल्पी राज का वायरल वीडियो देखने यहाँ क्लिक करे इस वीडियो
  • SSC GD Constable Result
  • SSC MTS
  • today news amarujala
  • Uncategorized
  • UP B.ed Entrance Exam 2022
  • UP Board 10th
  • UP Board Result 2022 Class 12th
  • UP बोर्ड रिजल्ट
  • uptet result
  • अब होगी छुट्टियां ही छुट्टियां
  • फ्री लैपटॉप योजना
  • यूपी बोर्ड 10th & 12th टॉपर लिस्ट जारी
  • राशन कार्ड – NFSA .Com – Government of Uttar Pradesh
  • सीसीएसयू News, सीसीएसयू की ताज़ा ख़बर, सीसीएसयू हिंदी न्यूज़ …
  • हिंदी में अपडेट




Recent Posts

  • FCI Haryana Watchman Result 2022 >>(Out) | Cut Off, Merit List
  • Haryana FCI Watchman Exam Result 2022 :भारतीय खाद्य निगम एफसीआई हरियाणा ने रिजल्ट जारी किया है
  • CCSU NEWS LATEST RESULT 2022 : इन यूनिवर्सिटी का रिजल्ट इस दिन होगा जारी
  • free tablet smart yojana 2022 : 16 अगस्त से शरू होगा टेबलेट का फॉर्म भरना जल्द देखे नोटिस
  • HARAYANA BOARD YOJANA 2022-हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए 5 लाख टैबलेट खरीदे गए हैं।

Pages

  • About us
  • BRABU NEWS – BRABU NEWS University Update Live News
  • BSF Recruitment 2022
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Latest Update
  • Privacy Policy
  • Result
  • SarkariExam
  • Terms and Conditions
  • बोर्ड मॉडल पेपर
  • हिंदी में अपडेट

Recent Posts

  • FCI Haryana Watchman Result 2022 >>(Out) | Cut Off, Merit List
  • Haryana FCI Watchman Exam Result 2022 :भारतीय खाद्य निगम एफसीआई हरियाणा ने रिजल्ट जारी किया है
  • CCSU NEWS LATEST RESULT 2022 : इन यूनिवर्सिटी का रिजल्ट इस दिन होगा जारी
  • free tablet smart yojana 2022 : 16 अगस्त से शरू होगा टेबलेट का फॉर्म भरना जल्द देखे नोटिस
  • HARAYANA BOARD YOJANA 2022-हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 से 12 तक के छात्रों के लिए 5 लाख टैबलेट खरीदे गए हैं।



  • NEWS LIVE UPTET Result 2021-2022 Live Updates: Results Releases Today  Result
  • UP board Exam News यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में निरस्त हुई परीक्षा Uncategorized
  • Board Exam 2022>>यूपी,बिहार,एमपी,राजस्थान सहित अन्य राज्यों Uncategorized
  • सीसीएसयू परीक्षा का टाइम टेबल जारी परीक्षा हुई संशोधन : 24 फरवरी से ट्रेडिशनल विषम सेमेस्टर के पेपर Uncategorized
  • UP Anganwadi Bharti 2022 : आंगनबाड़ी भर्ती 2022 Uncategorized
  • free laptop news today »फ्री लैपटॉप योजना वितरण CCS University
  • UP Board Result 2022 Live: UPMSP 10th, 12th results awaited at upresults.nic.in CCS University
  • UPTET Result 2022 Date and Time, Sarkari Result 2022 hindijobnews




Copyright © 2022 Sarkariexam4u.COM Sarkari exam .

Powered by PressBook News WordPress theme